वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अतिक्रमण व फर्जी रजिस्ट्री
रायपुर । दिल्ली से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात कर रायपुर लौटे वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सभी दस्तावेज मांगे हैं। सीबीआई जांच पर भी चर्चा हुई है। जल्द ही हम राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। वक्फ बोर्ड की करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर अतिक्रमण और फर्जी रजिस्ट्री के मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी। वहीं वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए वक्फ बोर्ड जल्द सरकार को प्रस्ताव भेजेगा. ये बातें छग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कही है। सलीम राज ने बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू छत्तीसगढ़ आएंगे. नए वक्फ बिल और छत्तीसगढ़ राज्य में वक्फ संपत्ति के बारे केंद्रीय मंत्री से चर्चा हुई है। छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के कार्यों की सराहना की है। सलीम राज ने कहा, वक्फ की करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर अतिक्रमण और फर्जी रजिस्ट्री के मामले की सीबीआई से जांच कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए वक्फ बोर्ड जल्द ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा. कई बार फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों को नोटिस भेजा गया है. अतिक्रमित संपत्तियों पर हुए निर्माण पर. अब बुलडोजर चलाने की भी तैयारी है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
