October 20, 2026

गौ-तस्करों पर “ऑपरेशन बाज” की बड़ी कार्रवाई, 16 बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20250618_144526_179.jpg

मुंगेली। जिले में मवेशी तस्करी पर नकेल कसने पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना लालपुर पुलिस ने ग्राम हरनाचाका में दबिश देकर गौ-तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से क्रूरतापूर्वक पैदल हांके जा रहे 16 बैल बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जून की रात लगभग 11.30 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने हरनाचाका रोड पर कार्रवाई की। यहां चार लोग मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए जबकि मनीष बांधले पिता धनुष (20 वर्ष), निवासी दाउकापा थाना जरहागांव को तत्काल पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी लखन बंजारे पिता माधो (40 वर्ष), निवासी मुसउ नवागांव थाना फास्टरपुर के साथ मिलकर मवेशियों को क्रूरता पूर्वक कत्लखाने ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद 16 बैलों को गवाहों के समक्ष जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2025 दर्ज किया है। उन पर धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 तथा धारा 6,10 छत्तीसगढ़ पशु परिक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अभियान की सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं डीएसपी एस.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, सउनि दिलीप प्रभाकर, रघुवीर सिंह, प्र.आर. डोमरू ध्रुव, भोप सिंह, जितेन्द्र सिंह, रमाकांत डहरिया और देवेन्द्र नागरे की अहम भूमिका रही। मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन बाज” के अंतर्गत जिलेभर में गौ-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed