October 19, 2026

नगर सेना भर्ती परीक्षा 22 जून को, प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट पर जारी

0
IMG_20250602_135443_477.jpg



मुंगेली । छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा नगर सेना अंतर्गत महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जून को किया जाएगा। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आवेदक अपना प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस अथवा यूआरएल लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र एवं मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल, कॉलेज का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed