October 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदली, देश को दिया विकास और विश्वास का नया युग: शिवरतन शर्मा”

0
IMG-20250616-WA0797.jpg

मुंगेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को स्वर्णिम अक्षरो मे लिखा जाएगा उक्त बातें सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कही। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि देश मे राजनीतिक संस्कृति बदली है मोदी जी ने सरकार को जवाबदेह बनाया है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में 11 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है पिछले 11 वर्षों में हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। देश मान चुका था कि धारा 370 को हटाना संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। पिछले कुछ सालों में हमने पारदर्शिता लाई है और एक दूरदर्शी, भविष्योन्मुखी प्रशासन बनाया है। इसीलिए हम विकसित भारत की बात करते हैं। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। 2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में हमने समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। इनमें से कुछ उदाहरण हैं, हमने अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ ही तीन तलाक को भी खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। इन 11 वर्षों की ये यात्रा, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही। देश ने इन 11 वर्षों में बदलते भारत को देखा इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए सत्ता अब सेवा बन गई है। सरकार अब सहभागी बन गई है, और सुशासन अब प्रशासन की संस्कृति बन गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी ने भ्रष्टाचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व दिया है जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक बनाकर भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की एक सुदृढ़ नींव का निर्माण करते हुए अगले 25 वर्ष के व्यापक कार्य योजना पूरे भारतवासियों के सामने प्रस्तुत की है। संकल्प से सिद्धि अभियान के संयोजक गुरमीत सलुजा ने प्रोफेशनल मीट के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सुनील पाठक ने आभार जिलाध्यक्ष भाजपा दीनानाथ केशरवानी ने किया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन,व्यवसायी आदि नागरिक गण उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने 11 वर्ष के विकास मूलक कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,गिरीश शुक्ला, दीनानाथ केशरवानी, शैलेश पाठक, गुरमीत सलूजा,द्वारिका जायसवाल,सौरभ बाजपेयी, राजीव श्रीवास, नागेश्वर जायसवाल, अभिलाष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed