October 19, 2026

जिले के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0
IMG-20250616-WA0455.jpg

रायपुर । जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सुबह बच्चों स्कूल में का तिलक लगाकर स्वागत किया, मिठाई खिलाई गई। उन्हें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नए गणवेश दिए गए और पुस्तकों का भी वितरण किया गया। बच्चों में उमंग था और चेहरें में मुस्कुराहट थी। जहां जनप्रतिनिधियों-शिक्षकों ने लक्ष्य प्राप्त करने का आव्हान किया। वहीं विद्यार्थियों ने अच्छा परिणाम लाने और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। राजधानी के आत्मानंद शासकीय शहीद स्मारक उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक  पुरंदर मिश्रा और शासकीय दानी स्कूल में विधायक  सुनील सोनी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed