October 19, 2026

कुरानकापा एवं कपुआ में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित

0
IMG-20250614-WA0549.jpg

मुंगेली । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु श्रम विभाग द्वारा 12 एवं 13 जून को दो दिवसीय पंजीयन-नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुंगेली विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरानकापा एवं पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कपुआ (चंद्रगढ़ी) में आयोजित किया गया।
        जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 241 श्रमिकों का पंजीयन तथा 07 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 43 श्रमिकों, जिनका पूर्व में पंजीयन हो चुका था, को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कि बीमा, पेंशन, मातृत्व सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन आदि की पात्रता एवं लाभ की जानकारी भी दी गई। मौके पर विभागीय अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed