एयर इंडिया के विमान की टेक-ऑफ के बाद हादसा, 242 यात्री थे सवार मेघानीनगर जी परिसर में घना धुआं, राहत व बचाव दल मौके पर डटे
अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मेघानीनगर स्थित आईजी परिसर में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जिसमें कुल 242 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त विमान से घना धुआं उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, टेक-ऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान ने रनवे से उड़ान भरते ही संतुलन खो दिया और बाउंड्री से जा टकराया। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गईं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। वहीं, एनडीआरएफ और अन्य आपातकालीन बचाव दल भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विमान में 232 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है। विमान हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित किए जाने की संभावना है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
