October 19, 2026

पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा — दो आरोपी गिरफ्तार, 16 लीटर शराब जप्त

0
IMG-20250610-WA0735.jpg

बिलासपुर | पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कच्ची महुआ शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 16 लीटर कच्ची शराब जप्त की है और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी लालचंद के मार्गदर्शन में पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहर्सी में दिलेराम भैना (उम्र 46 वर्ष) तथा ग्राम पचपेड़ी में सुखनंदन जांगड़े (उम्र 32 वर्ष) द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बेची जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ रेड की।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलेराम भैना के कब्जे से ग्राम लोहर्सी में 8 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा आरोपी सुखनंदन जांगड़े के कब्जे से ग्राम पचपेड़ी में 8 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 130/2025 एवं 132/2025 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के साथ प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, तेज कुमार रात्रे, आरक्षक गजपाल, प्रशांत, रोहित, रोशन, अरविंद व विद्यासागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed