आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – आईपीएल क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के तीन आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अलग – अलग जगहों से गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में गत दिवस थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि नैला रोड नेताजी चौक के पास सुजल शर्मा अपने परिचित के यहां रुका है , जिसके द्वारा मोबाइल से आईपीएल मैच पंजाब किग्स एवं मुम्बई इंडियन के बीच हार – जीत पर सट्टा खेला रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी सूजल शर्मा को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा गया , मोबाइल से नम्बर लगा तथा एक नग आई क्यु मोबाइल में वाईफाई से कनेक्शन लेकर मास्टर आईडी कोम से डाइमंड एक्चेन्ज लिंक से विक्कू मित्तल चाम्पा मोबाइल से दस- दस हजार के पांच आईडी एवं बीस – बीस हजार के पांच आईडी एवं सौरभ उर्फ चिनू अग्रवाल सक्ती मोबाइल से अनलिमिट क्वाइन आईडी एवं पांच हजार की आईडी लेकर किकेट सट्टा चला रहा था। जिसे पुलिस को मोबाइल बरामद करने कमरा अंदर लेकर जाते ही दोनो मोबाइल को आरोपी द्वारा पटक कर तोड़ दिया , जिसमें आनलाइन सट्टा का डाटा बरामद किया जाना था। आरोपी विक्कू मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से नोकिया के कीपेड मोबाइल एवं सैमसंग का फोल्ड पांच मोबाइल मिला , जिसमें सट्टा के लेन देन का स्क्रीनशॉट है। पूछताछ में सौरभ अग्रवाल निवासी शक्ति एवं अन्य साथी से डेमो आईडी लेकर सट्टा चलाता था बताने पर आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती के घर पर रेड कार्यवाही कर पकड़ा। जिसके कब्जे से मोबाइल मिला , जिसमें आरोपी सूजल शर्मा के साथ लेन देन का डाटा है , प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , उपनिरीक्षक सत्यम चौहान , प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण –
सूजल उर्फ अनुराग शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी राम मंदिर रोड सक्ती हाल मुकाम – नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर , थाना – जांजगीर , विक्कू मित्तल उम्र 34 वर्ष निवासी – मारूति विहार चांपा , थाना – चांपा और सौरभ उर्फ चिनू अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी – बुधवारी बाजार सक्ती , जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
