मुख्य सट्टा खाईवाल सहित म्यूल एकाउण्ट खाता धारक एवं खाता खरीदने के बारह आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – लोगों के खातो को बीस हजार रूपये में खरीदकर डीटीडीसी के माध्यम से म्यूल खातों का उपयोग करने के मामले मेंं मुख्य सट्टा खाईवाल सहित आठ म्यूल एकाउण्ट खाता धारको एवं खाता खरीदने वाले बारह आरोपियों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्रीमति पद्मश्री तंवर ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा करते हुये बताया प्रार्थी केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया पिता रघुवीर सिंह सिंगोदिया उम्र 40 वर्ष निवासी कैनरा बैंक वैशाली नगर ने थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी को ज्ञात हुआ कि शाखा में लगभग 111 खाते हैं जिसमे कुल अधिकतम खातों में साईबर फ्रॉड एवं अन्य फाँड की रकम आई है। जिस खातों में डेबिट मेमो लगा है जिसमें लगभग 22,05,173.53 रूप्ये होल्ड लगा हुआ है , इन खातो में साईबर फ्रॉड एवं अन्य फ्रॉड के पैसे कई बार जमा हुये है तथा अपराधिक षड़यंत्र कर साईबर फ्रॉड तथा अन्य फ्रॉड कर अवैध धन अर्जित किया गया है। प्रार्थी केकेनरा बैंक के म्युल खाता धारको के विरूद्ध कार्यवाही करने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 86/2025 धारा 317 (2) , 317(4) , 318(4) , 61 (2) , (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। खाता क्रमांक 120032845684 के धारक उमा शर्मा का पता तलाश के दौरान अपने निवास पर उपस्थित मिली , जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में बतायी कि एवनी ब्रेसिंग ब्युटी पार्लर के नाम से आरोपिया का शॉप है। आरोपिया द्वारा केनरा बैंक में 03 जनवरी 2025 को करंट अकांउट खुलवाया था जिसमें अपनी गुमास्ता , आधारकार्ड , पेनकार्ड , उघम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देकर अपना खाता खुलवायी थी। जिसमे आरोपिया ने 700 रूपये जमा कर अपने मोवाईल नंबर 9407697546 , 8103394531 में इंटरनेट बैंकिग चालू करवायी थी। आरोपिया के खाते में फरवरी माह में पांच करोड़ के आसपास आया था जो ट्रांसफर हुआ है। जिसमे पूर्व में उमा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दौरान विवेचना पाया गया की मोनू और उसके साथियों द्वारा म्यूल अकाउंट खुलवाकर देहरादून में सट्टे का काम कर रहे की सूचना पर टीम रवाना किया गया जहाँ मकान नं 6 गलीनों 4 द्रोण बाटिका में मोनू अपने साथियों के रुकने की सूचना पर रेड कारवाही की गई। मोनू के साथी का मकान बदलने और फरार होना पाया गया मकान में नीतीश कुमार निवासी विहार मिला जिससे पूछताछ किया। उन्होंने दीपक कुमार विहार के साथ सट्टे की खाईवाली करना बताया तथा मोनू और अन्य छत्तीसगढ़ भिलाई के लोगो से बीस हजार रुपये में बैंक खाते खरीदा और क्रिकेट सट्टे में उपयोग किया। आरोपी नीतीश से निखिल के पासबुक के अलावा कुल तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल , एक थार गाड़ी , नौ एटीएम , आठ पासबुक , दो चेक बुक जप्त कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। कुल 111 खाता धारको में से 11 को गिरफ्तार किया गया है तथा खाता खरीदने वाले नीतीश कुमार पिता कंचन कुमार उम्र 32 वर्ष पता जिला नालंदा थाना राजगीर बिहार को भी गिरफ्तार कर मेमोरण्डम कवन लेते हुये आरोपी नितिश कुमार से एक महेन्द्र थार गाड़ी वी. आर-01 एच.एच 9046 , 03 लैपटाप एवं 03 नग मोबाईल जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना वैशाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस थाना स्टॉफ की सहरानीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण –
नीतीश कुमार उम्र 32 वर्ष पता जिला नालंदा थाना राजगीर बिहार , ओमप्रकाश केशवानी उम्र 63 वर्ष पता 667 वैशालीनगर , पी जय कुमार उम्र 30 वर्ष पता कैंप 1 स्टील नगर वार्ड 29 राम मंदिर के पास थाना वैशाली नगर , नीतेश प्रताप सिंह उम्र 27 वर्ष पता कैंप 1 नेहरू चौक थाना छावनी , मनमीत सिंह उम्र 25 वर्ष पता कन्ट्रैक्टर कालोनी स्पर्श हास्पिटल के पीछे थाना सुपेला , बी मोहन उम्र 20 वर्षा पता कैंप 1 स्टील नगर 18 नंबर रोड थाना वैशाली नगर , गोपाल निर्मलकर उम्र 24 वर्ष पता शीतला मंदिर के पास इंदिरा नगर सुपेला थाना सुपेला , सचिन खोबरागड़े उम्र 43 वर्ष पता अंबेडकर नगर भवन के पास थाना वैशाली नगर , गगनदीप सिंह उम्र 20 वर्ष पता दब 42 स्ट्रीट 02 वैशाली नगर थाना वैशाली नगर , बी कार्तिक उम्र 20 पता कैप 18 नंबर रोड अतुल प्रोविजन के पास , सूरज कुमार कुशे उम्र 25 वर्ष पता नेहरू भवन रोड के सामने थाना सुपेला और भीखम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी अर्जुन नगर भिलाई (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
