सराहनीय पहल उपलब्धियों का सफर जिला मुंगेली अधिकारियों कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और मीडिया के सहयोग से सभी आयामों में मुंगेली सिरमौर बनने की दिशा में अग्रसर
*बेहतर कार्य योजना के साथ जिला सभी चुनौतियों से निपटने में है तत्पर
मुंगेली /मुंगेली ज़िले के लिए पिछला सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहा। माननीय मुख्यमंत्री जी का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रवास हम सभी के लिए गौरव का विषय है। इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को और मीडिया के साथियों को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई।
विगत एक महीने में जिले को बेहतर बनाने अभिनव प्रयास एवं पहल किए गए जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। स्वच्छता के संकल्प को साकार करने “स्वच्छताअभियान” हो या गांव गरीब और आम जनों की प्यास बुझाने “मनियारी नीर अभियान” जिला प्रशासन सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करते हुए इसे सकारात्मक अंजाम तक पहुंचाया। बेहतर प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और फीडबैक प्रदान करने में मीडिया साथियों का काफी योगदान रहा।
मुख्यमंत्री महोदय के प्रवास कार्यक्रम भी आप सभी के मेहनत से सकुशल संपन्न हुआ। और उसके बाद एक नए लक्ष्य और चुनौतियों की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने आयुष्मान महाभियान में भी ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या और ए.टी.आर के दुर्गम गांवों में भी हमने बेहतर कार्य योजना बनाकर महज तीन दिन में 63 हजार से अधिक कार्ड बनाए और
1 लाख लाभार्थियों के लक्ष्य को हम शीघ्र ही पार कर लेंगे इसमें हमें कोई संदेह नहीं। इस सफलता में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायत, राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी विभागों का सराहनीय योगदान रहा है।
*ए.टी.आर. को विश्वस्तरीय ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना हमारा लक्ष्य*
माननीय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार, डी.डी. ए.टी.आर. श्री गणेश के नेतृत्व में पुनर्वास एवं विस्थापन की प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित करना होगा। इस कार्य की सफलता के लिए सी. ई.ओ. जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय व अपर कलेक्टर जी एल यादव को भी बेहतर समन्वयन के लिए मुख्य भूमिका में रखा गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब के सहयोग से यह लक्ष्य भी हम जल्द ही पूरा कर लेंगे।
**वृक्षारोपण महाभियान* मुंगेली में 4 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। DFO मुंगेली के नेतृत्व में इसे आगामी समय में इसे पूर्ण करना है, ताकि जिले में हरित आवरण और पर्यावरणीय संतुलन को बेहतर बनाया जा सके।
*जल संरक्षण – प्राथमिकता*
मानसून पूर्व जिला पंचायत, वन विभाग, पी.एच.ई. और नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से, सी ई ओ जिला पंचायत के नेतृत्व में कार्य करना है। हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक वर्षाजल को सतह पर रोकना व भूगर्भ जल का पुनर्भरण सुनिश्चित करना, ताकि गर्मी के मौसम में जल संकट से राहत मिल सके।
*बेहतर शिक्षा के लिए गुणवत्ता व अधोसंरचना में होगा सुधार*
शासन के निर्देशानुसार युक्तिकरण प्रक्रिया को संवेदनशीलता व सावधानी के साथ पूर्ण करना होगा। विद्यालय खुलने से पूर्व सभी विद्यालयों की अधोसंरचना का सुधार आवश्यक है।
दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में जिले की पिछड़ी स्थिति को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त, जाति प्रमाण पत्र वितरण के लिए शिक्षा, राजस्व और पंचायत विभागों के बीच समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना हमारा उद्देश्य है। यह कार्य सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय एवं जी एल यादव तथा संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान की देखरेख में संपन्न होगा।
*मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का होगा प्राथमिकता से पालन*
मुख्यमंत्री द्वारा मुंगेली जिले में प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक ली गई और जिले को विकास के अग्रिम पायदान पर रखने विभिन्न निर्देश दिए गए। इनका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
*धान के स्थान पर अन्य फसलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन*
*लंबित और चालू सिंचाई परियोजनाओं पर होगा कार्य*
*जल जीवन मिशन अंतर्गत बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने होंगे कार्य*
*पी.डब्ल्यू.डी.,एन.एच., पी.एम.जे.एस.वाई. की समयबद्ध पूर्णता की जाएगी सुनिश्चित*
*सुशासन तिहार के दौरान की घोषणाओं पर होंगे कार्य*
*लंबित राजस्व प्रकरणों का अभियान चलाकर शीघ्र होगा निपटारा*
*टीम भावना ही है हमारी सबसे बड़ी ताक़त*
मुंगेली ज़िला प्रशासन की टीम अथक मेहनत कर रही है। जो सदस्य किसी कारणवश पीछे रह गए हैं, उनके लिए हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा देने की ज़रूरत है, ताकि हम सब मिलकर मुंगेली को विकास की दिशा में अग्रणी ज़िला बना सकें। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहभागी विभागों को एक बार पुनः बधाई और शुभकामनाएं!

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
