October 19, 2026

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान ही सुशासन का उद्देश्य: विधायक श्री मोहले

0
IMG-20250525-WA0045.jpg

मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं को आमजनों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए मुंगेली विकासखंड के ग्राम चारभाठा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को आवेदनों के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में चारभाठा क्लस्टर अंतर्गत कोदवाबानी, चारभाठा, खुर्शी, ढबहा, खुजहा, नवागांव (घु.), प्रतापपुर, हेड़सपुर, छाता, दामापुर और बैहाकापा सहित 11 ग्राम पंचायतों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
समाधान शिविर में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 119 हितग्राहियों को शौचालय की स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 05 को प्रतिकात्मक चाबी, 10 को ऋण पुस्तिका, बी वन, नक्शा, 11 को पशु शेड निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश, 08 को स्प्रेयर, 05 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि चेक, 06 को राशनकार्ड, 13 को किसान क्रेडिट कार्ड, 05 को फलदार पौधा वितरण, 04 स्व सहायता समूहों को एनआरएलएम अंतर्गत चेक, 05 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 15 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र, 05 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड और 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया। साथ ही उन्होंने चारभाठा क्लस्टर अंतर्गत विभिन्न स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी।

आवास प्लस 2.0 के सर्वे सूची में 04 हजार 152 हितग्राही शामिल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं और मांगों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, ताकि जनता की शिकायतों और आवश्यकताओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक आवेदक की बात सुनें और त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सांय-सांय विकास और योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। आमजनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चारभाठा क्लस्टर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हजार 972 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया है, इनमें से अधिकांश आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं आवास प्लस 2.0 के सर्वे सूची में 04 हजार 152 हितग्राहियों को शामिल किया गया है। मुंगेली विधायक श्री मोहले ने मोर गॉव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई और कहा कि पानी के महत्व को समझते हुए संरक्षित करें, जिन लोगों का पक्का घर है, वे अपने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अवश्य करें। अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि चारभाठा क्लस्टर में 27 विभागों से संबंधित कुल 02 हजार 818 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 02 हजार 815 आवेदनों का द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed