अवैध टोल भुगतान कर रहे उपभोक्ताओं से लिये जाने वाले हस्ताक्षर को ले जायेंगे न्यायालय – विकास उपाध्याय
रायपुर । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद किये जाने की मांग को लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा में सुबह 11 बजे से ‘‘हस्ताक्षर अभियान’’ चलाकर आम जनता से हस्ताक्षर लिये। उपाध्याय सहित कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा में हर एक व्यक्ति जो इस अवैध टोल टैक्स का भुगतान करके निकल रहे थे उनसे चर्चा कर एवं उन्हें इस टोल प्लाजा में चल रहे अवैध टोल वसूली से अवगत् कराकर समस्त लोगों से हस्ताक्षर लिये। इस हस्ताक्षर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण और अनियमितताओं में संलिप्त एजेंसी अथवा व्यक्तियों पर विधिसम्मत कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर विकास उपाध्याय के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजन न्यायालय पहुँचेगी। विकास उपाध्याय ने आज इस कुम्हारी टोल प्लाजा में फ्री वाहनों की एंट्री के लिए जो ओपन रास्ता है वहाँ पर लगाये गए स्कैनिंग कैमरे को काले पेंट से पोतकर उसे बंद कर दिया, उन्होंने कहा कि जब इस रास्ते से सभी को निःशुल्क एंट्री देना ही है तो यहाँ स्कैनिंग कैमरे की आवश्यकता ही क्यों है। वीआईपी एंट्री से गुजरने वाले वाहनों से भले ही उस समय पैसा नहीं काटा जाता लेकिन स्कैनिंग कैमरा यहाँ लगाकर बाद में उन्हीं वाहनों के फास्टटैग से भी पैसा काटा जा रहा था, इसलिए उपाध्याय ने उस स्कैनिंग कैमरे में काला पेंट पोतकर उसे बंद कर दिया है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि इनके नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर लगातार चरणबद्ध आंदोलन किये जा रहे हैं, पूर्व में एनएचएआई दफ्तर पहुँचकर प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्वीजय सिंह से भी चर्चा किये थे, कुम्हारी टोल प्लाजा में पूर्व में कई बार प्रदर्शन किये जा चुके हैं, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को पत्र प्रेषित गया था, कल अनुपम नगर स्थित एनएचएआई कार्यालय के रिजनल हेड से भी मुलाकात की गई, भारतीय जनता पार्टी के 10 लोकसभा सांसदों को पत्र भी प्रेषित किया गया है और आज कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद किये जाने की मांग को लेकर आम जनता से ‘‘हस्ताक्षर अभियान’’ के तहत उनसे हस्ताक्षर भी ले लिये। आज विकास उपाध्याय के साथ इस अभियान में बबीता नत्थानी, अशोक ठाकुर, प्रकाश जगत, कमलेश मिश्रा, कमलाकांत शुक्ला, अमनदीप शर्मा, हरीश साहू, पप्पू खैरा, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्दर शेरगिल, मनप्रीत सिंह मुल्तानी, मन्नू गिल, लोकेश वशिष्ठ, अभय ठाकुर, शानू दीवान, सूरज साहू, हैप्पी बाजवा, रूपेश कुमार साहू, अभिषेक ठाकुर, निर्वयार सिंह, पुष्पेन्दर सिंह, फिरतु सिंह ठाकुर, कृष्णा नायक, बाकर अब्बास, कुलदीप मठरू, दिलीप गुप्ता, मोहसिन खान, जैगम अब्बास, कुमकुम झा, भानुप्रताप सिंह, दाऊलाल साहू, सितेन्द्र ठाकुर, राजू चंदेल, संदीप तिवारी, हर्षित जायसवाल, वेद प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
