October 19, 2026

ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 45 किलो गांजा के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की संपत्ति जब्त

0
IMG_20250524_172215_762.jpg

मुंगेली। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 45 किलो गांजा, एक लग्जरी कार और पांच एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा
दिनांक 21 मई की शाम मुंगेली साइबर सेल और थाना सरगांव की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद डिजायर कार (CG-11 BK-8355) में भारी मात्रा में गांजा भरकर बलौदाबाजार से मुंगेली होते हुए जांजगीर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने चन्द्रखुरी रेस्ट हाउस के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका।

तलाशी में मिला गांजा, चार आरोपी गिरफ्तार
कार की तलाशी लेने पर उसमें मटमैली प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 45 किलो गांजा मिला। इसमें 20 पैकेट दो-दो किलो के (कुल 40 किलो) और 5 पैकेट एक-एक किलो के (कुल 5 किलो) शामिल थे। मौके पर ही कार में सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी ये हैं:

1. विरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, जिला मुंगेली
2. मोनू कुशवाह, मूल निवासी लहार, जिला भिंड (म.प्र.), हाल मुकाम जांजगीर
3. महेन्द्र क्षत्री, निवासी कालीहांडी, ओडिशा
4. रामकुर्रे, निवासी पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 53/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

11 लाख की संपत्ति जब्त

45 किलो गांजा, कीमत करीब 4.50 लाख रुपये

डिजायर कार, कीमत 6.50 लाख रुपये

5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

कुल संपत्ति – लगभग 11 लाख रुपये


टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, थाना सरगांव प्रभारी संतोष शर्मा, प्रआर दयाल गावस्कर, रवि जांगड़े, लोकेश सिंह, यशवंत डाहिरे समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

एसपी का निर्देश, तस्करों पर हो सख्त कार्रवाई
एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन बाज के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed