October 19, 2026

पूज्य गिरी बापू मुंगेली में 3 जून से कराएंगे शिव महिमा का रसपान 16 वर्षों से भक्त की तपस्या जारी

0
IMG_20250524_172028_964.jpg



मुंगेली । शिव भक्ति की अनूठी कहानियां हम सब अक्सर सुनते रहते हैं ऐसी ही एक कथा है मुंगेली के भक्त मिथलेश केशरवानी की, 16 वर्ष पहले जब घरों में केबल कनेक्शन कम ही हुआ करते थे तब पूज्य गिरी बापू के कथा सुनने के लिए डी.वी.डी व सीडी कैसेट्स पोस्ट से मंगा कर कथा श्रवण करते थे फिर जब आस्था चैनल घर घर चलने लगा तो सपरिवार आस्था चैनल के माध्यम से कथा श्रवण करते रहे हुए प्रत्यक्ष कथा सुनने हेतु सपरिवार कई स्थानों तक पहुंचकर पूज्य बापू जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इसी बीच उनके मन में यह उत्सुकता भरा संकल्प हुआ कि बापू की का कथा मुंगेली में भी हो तो क्षेत्र के लिए सुखमय होगा और उन्होंने इस कार्य हेतु घर परिवार इष्ट मित्रों से चर्चा करते हुए कथा हेतु पूज्य बापू जी से आशीर्वाद मांगा और अंततः बापू जी ने 3 जून 2025 का शुभ मुहूर्त तय किया   मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी मैदान में कथा होना तय हुआ, क्षेत्र में कथा को लेकर धर्म प्रेमियों के मन में उत्साह और उत्सुकता भरी हुई है।

पूज्य गिरी बापू जी का जन्म गुजरात में हुआ परन्तु आज बापू जी पूरे विश्व में शिव कथा कहते हैं लगातार उनके कथा का आयोजन अनवरत चलते रहता है, इस बीच मुंगेली आगमन होना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

आयोजन परिवार के मुख्य यजमान का कहना है कि यह आयोजन मेरे परिवार सहित मेरे इष्ट मित्र व सभी संबंधियों के सहयोग से पूरा होने जा रहा है भगवान शिव जी की कृपा ही है कि मेरे मन की इच्छा आज 16 वर्षों बाद पूरी हो रही है सभी सहयोगियों का का भगवत प्रेम है जो यह कथा मुंगेली में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed