मध्य प्रदेश में 60 कांग्रेसियों पर निलंबन की गाज, क्या छत्तीसगढ़ में भी होगी कार्रवाई? मुंगेली जिलाध्यक्ष और छाया विधायक पर उठे सवाल
दिल्ली की राहुल गांधी की रैली से मुंगेली के कई दिग्गज नेताओं की दूरी बनी चर्चा का विषय, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से कार्रवाई की उम्मीद
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत करने और राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी, देश बचाओ’ कार्यक्रम में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। लेकिन इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुंगेली जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई चर्चित vip नेताओं की गैर-मौजूदगी अब जिले की राजनीति में सवाल खड़े कर रही है।
मुंगेली कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है कि जब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के समर्थन में एकजुटता दिखाने का अवसर था, तब जिले के कई जिम्मेदार नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए। आखिर पार्टी के राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होने से इन नेताओं ने दूरी क्यों बनाई?
मध्य प्रदेश में 60 नेताओं पर निलंबन, क्या छत्तीसगढ़ और मुंगेली कांग्रेस पार्टी में भी होगी कार्रवाई?
दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने के मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस में 60 नेताओं के निलंबन की खबर सामने आने के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। बताया जा रहा है कि निलंबित नेताओं में 9 जिलाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं।
ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है, तो क्या छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इसी तरह का कदम उठाएगी? क्या मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष से भी जवाब मांगा जाएगा?
मुंगेली जिलाध्यक्ष और छाया विधायक पर क्या गिरेगी कार्रवाई की गाज?
मुंगेली जिले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष और छाया विधायक एवं अन्य vip नेताओं के खिलाफ प्रदेश संगठन क्या रुख अपनाएगा? क्या इन नेताओं से जवाब तलब किया जाएगा या फिर मामला केवल चर्चा तक ही सीमित रह जाएगा?
कार्यकर्ताओं के बीच यह नाराजगी भी सामने आ रही है कि पार्टी के आंदोलनों और संघर्ष के समय जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रियता दिखाई देनी चाहिए। संगठन में पद और प्रतिष्ठा पाने वाले नेताओं की जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
दीपक बैज से कार्यकर्ताओं को उम्मीद, क्या होगी कार्रवाई?
अब सबकी निगाहें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर टिकी हैं। क्या दीपक बैज मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई करेंगे? क्या मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और छाया विधायक सहित कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने वाले अन्य जिम्मेदार नेताओं पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी?
मध्य प्रदेश में 60 कांग्रेसियों पर निलंबन की कार्रवाई के बाद अब मुंगेली की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच यही चर्चा है—क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी जवाबदेही तय होगी या फिर मुंगेली के दिग्गज नेताओं को अभयदान मिलता रहेगा?

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
