आयुष्मान कार्ड बना लक्ष्मी डाहीरे का सहारा, चिकित्सालय में मिला निःशुल्क इलाज
पेट दर्द से परेशान लक्ष्मी को आयुष्मान योजना से मिली उपचार की सुविधा, इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
मुंगेली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद नागरिकों के लिए संबल बन रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल अंबेडकर वार्ड निवासी श्रीमती लक्ष्मी डाहीरे की है, जिन्हें पेट दर्द की समस्या के चलते इलाज की आवश्यकता थी। बीमारी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और इलाज के खर्च को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। इसी दौरान आयुष्मान कार्ड उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया।
श्रीमती लक्ष्मी डाहीरे ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उपचार के लिए चिकित्सालय का रुख किया। यहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें पात्रतानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली। उपचार के दौरान उन्हें इलाज के लिए बड़ी राशि खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे न केवल उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिली, बल्कि इलाज में होने वाले भारी-भरकम खर्च की चिंता से भी राहत मिली।
लक्ष्मी डाहीरे ने कहा कि पेट दर्द की तकलीफ के कारण उन्हें उपचार की जरूरत थी। बीमारी के समय सबसे बड़ी चिंता इलाज के खर्च को लेकर होती है। लेकिन उनके पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण चिकित्सालय में योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकी।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत उपयोगी है। ऐसे समय में आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। श्रीमती डाहीरे ने निःशुल्क उपचार मिलने पर जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाओं से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समय आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
