October 19, 2026

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत टेक होम राशन से व्यंजन गतिविधि आयोजित

0
IMG-20260921-WA0048



मुंगेली। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले टेक होम राशन (THR) से विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने की गतिविधि वार्ड में आयोजित की गई।

गतिविधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टेक होम राशन के उपयोग से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधि बताई गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य टेक होम राशन के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिवारों में पोषण संबंधी व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को स्वस्थ एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed