October 20, 2026

ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली साइबर सेल व चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ग्राम बोड़तरा से 291 पाव अवैध शराब संग आरोपी चढ़ा हत्थे

0

सायबर सेल एवं चिल्फी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, आरोपी सुखनंदन जायसवाल निवासी बोड़तरा के कब्जे से 291 पाव

Screenshot_20260822_160645

सायबर सेल एवं चिल्फी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, आरोपी सुखनंदन जायसवाल निवासी बोड़तरा के कब्जे से 291 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 52.38 बल्क लीटर) कीमती 23280 रूपये एवं शराब ब्रिकी रकम 300 रूपये को किया गया जप्त

मुंगेली/चिल्फी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिला मुंगेली में नशे एवं शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे के विरूद्ध जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही, अधिक मात्रा मे शराब रखकर ब्रिकी करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।


दिनांक 21.08.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़तरा कला का सुखनंदन जायसवाल अपने पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे अवैध एवं अधिक मात्रा मे देशी प्लेन शराब रखकर अवैध धन कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति/संदेही आरोपी सुखनंदन जायसवाल को हिरासत मे लेकर विधिवत तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान गवाहों के समक्ष पुजा General किराना दुकान के परछी मे रखे 03 नग बोरी को चेक किया गया जिसमे 02 बोरी मे 100-100 नग, 01 बोरी मे 91 नग देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा मे मिला, आरोपी सुखनंदन जायसवाल पिता स्व.सेवाराम उम्र 46 वर्ष निवासी बोड़तरा कला, थाना चिल्फी, जिला – मुंगेली, छ.ग. के कब्जे से अत्यधिक मात्रा मे 291 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, (कुल 52.38 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत 23280/- एवं शराब ब्रिकी किये हुये नगदी रकम 300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


ऑपरेशन बाज:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिला मुंगेली मे अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिले मे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत 01 जनवरी 2026 से 20.08.2026 तक अवैध शराब के विरूद्ध कुल 302 प्रकरण मे 308 आरोपी से 685 बल्क लीटर शराब अनुमानित कीमत 02 लाख 68 हजार 922 रूपये एवं 27 नग मोटरसायकल एवं 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर कार्यवाही की गयी है।
जिला मुंगेली मे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत नशे के विरूद्ध कार्यवाही (01 जनवरी 2026 से 20.08.2026 तक):
अंग्रेजी शराब: प्रकरण 1 – आरोपी 1 – शराब 15.60 लीटर – रूपये 13,520 एवं 01 नग मो.सा.
देशी शराब: प्रकरण 276 – आरोपी 279 – शराब 480.68 लीटर – कीमती 2,30,835 – मो.सा. 26 नग एवं 01 नग चार-पहिया
महुआ शराब: प्रकरण 25 – आरोपी 28 – कच्ची शराब 188.81 लीटर – कीमती 24,567 रूपये
योग: प्रकरण 302 – आरोपी 308 – शराब 685.09 लीटर – कीमती 2,68,922 रूपये, 27 नग मो.सा. एवं 01 नग चार-पहिया

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरी.सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), सउनि मनकराम धु्रव, संतोष लोधी, प्र.आर.नरेश यादव, शेषनारायण कश्यप, पारस टोण्डे, आर. भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, भेलेश्वर जायसवाल, मनीष प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed