October 19, 2026

शराब की लत बनी काल, बेटे के कलेश से तंग पिता ने घर में ही कर दिया कत्ल तखतपुर

0

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशमुली में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप

IMG-20260721-WA0033

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशमुली में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के नशे में चूर बेटे की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर पिता ने ही उसकी जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विजेंद्र श्रीवाश (30 वर्ष) शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में घर पर विवाद किया करता था। घटना वाले दिन भी विजेंद्र ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और घर पर विवाद शुरू कर दिया।


बेटे के लगातार उत्पात और हंगामे से आक्रोशित होकर उसके पिता मोहित राम श्रीवाश का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्से में सुधबुध खो बैठे पिता ने घर में रखे डंडे से विजेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट में विजेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पिता मोहित राम श्रीवाश को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed