पुलगांव में महिला की अंधी हत्या का चंद घंटों में खुलासा
दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलगांव थाना पुलिस ने महिला की अंधी हत्या के सनसनीखेज मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी देने पर आरोपियों ने गमछे से गला दबाने के बाद बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, पुलगांव थाना पुलिस ने महिला की अंधी हत्या के सनसनीखेज मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की चेतावनी देने पर आरोपियों ने गमछे से गला दबाने के बाद बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर व
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को परिजनों ने भगवंतीन साहू की गुमशुदगी की सूचना दी थी। महिला 16 जुलाई की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी रात पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाडिय़ों में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में भगवंतीन साहू के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर थाना पुलगांव में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हर्ष यादव (19 वर्ष) और नितेश ठाकुर (20 वर्ष) पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे शराब के नशे में थे। तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। पैसों का लालच देकर दोनों उसे ई-रिक्शा से पुलगांव नाला स्थित पुराने पुल के पास सुनसान जगह ले गए। वहां महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर पहले गमछे से उसका गला दबाया गया, फिर बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से पैदल निकल गए और बाद में कपड़े बदलकर उन्हें छिपा दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, वारदात के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर जब्त किए हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना कर रही है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
