भाई की मौत का रहस्य बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक पर एफआईआर
रायपुर/भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने और विशेष तांत्रिक पूजा के जरिए सच्चाई उजागर करने का दावा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने रायपुर के कथित तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर उनसे करीब 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने एक एक्सयूवी (ङ्गङ्क) वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया।जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिला, तब पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ और उसने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने तंत्र-मंत्र, चमत्कार और विशेष साधना के नाम पर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। मामले में जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
