October 20, 2026

गांजा की खेती जरहागांव पुलिस ने भैयालाल ध्रुरी को भेजा जेल, 15 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद 

0
IMG-20260628-WA0044

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे अपने बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन करने वाले आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही
दिनांक 27.06.2026 को थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है। सूचना पर तत्काल तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु ग्राम अमोरा में संदेही के बाड़ी में दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान 03 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला। इस संबंध में संदेही भैयालाल धुरी से बारीकी से पूछताछ की गई एवं गवाहों से पौधों के पत्ती को रगड़कर व सुंघाकर पहचान करवाई गई। मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाए जाने पर 03 नग हरे पौधों को गवाहों के समक्ष जड़ सहित उखाड़कर बरामद किया गया।
जप्त सामान और आरोपी की जानकारी
जप्त पौधा: 03 नग हरा गांजे का पौधा (जड़ सहित)
कुल वजन: 3.650 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: करीबन 15,000 रुपये
आरोपी का नाम: भैयालाल धुरी पिता स्व. विश्राम धुरी (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम अमोरा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली।
आरोपी को दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव (थाना प्रभारी जरहागांव), प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्षा वर्मा, प्रधान आरक्षक महेश राज, भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक पेखन गेंदले, बसंत पैकरा एवं उमेश सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed