गैंगरेप मामले में पूरी सिलयारी चौकी का स्टॉफ दोषी, कांग्रेस ने की जांच की मांग
। रायपुर जिले के धरसीवा क्षेत्र की सिलयारी चौकी से जुड़े नाबालिग गैंगरेप मामले में चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में पूरी सिलयारी चौकी का स्टॉफ को दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की है।
भवन में एक पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारें ने बताया कि 18 अप्रैल की घटना है। घटना के बाद इस मामले में लीपोती का लगातार प्रयाय किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पहले गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किए जाने और जांच में लापरवाही के आरोप लगे थे। इसके विरोध में कांग्रेस ने धरसीवा क्षेत्र में आंदोलन किया, पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग उठाई। बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन ने चौकी प्रभारी को निलंबित किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है और विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से जोड़कर उठा रहा है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
घटना क्रम को लेकर बताया गया कि
नाबालिग के लापता होने की शिकायत
रायपुर ग्रामीण के धरसीवा थाना क्षेत्र की सिलयारी चौकी में एक नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना दी गई।
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में मामले को गंभीर अपराध के बजाय गुमशुदगी के रूप में लिया गया।
गैंगरेप के आरोप सामने आए
जांच के दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और जांच की दिशा पर सवाल उठने लगे। कांग्रेस, नेताओं ने मामले को उठाया। पीडि़ता को न्याय दिलाने, आरोपियों की गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। विपक्ष और परिजनों का आरोप है कि जिस मामले में बाद में सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई, उसे शुरुआती स्तर पर गुमशुदगी की तरह लिया गया और समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसी कथित लापरवाही को लेकर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई। हालांकि इस संबंध में विस्तृत विभागीय जांच अभी जारी है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
