मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीट प्रणाली से सुलझी मवेशी चोरी की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार
तालाब
से गायब हुई थीं 7 भैंसें, ₹30,000 नगद बरामद; एक आरोपी अब भी फरार
चिल्फी:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना चिल्फी और चौकी डिन्डौरी पुलिस को मवेशी चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। थाना चिल्फी में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 60/26, धारा 303(3), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
📌 क्या है पूरा मामला?
चौकी डिंडोरी (थाना चिल्फी) में गुम मवेशी क्रमांक 01/2026 के अंतर्गत प्रार्थी अशोक कुमार यादव (पिता रतिराम यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम डिंडोरी) ने 06 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 07 भैंसें तालाब के पास चरने के दौरान लापता हो गई थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस ने बीट प्रणाली के तहत तेजी से जांच शुरू की।
🔍 मुखबिर की सूचना पर खुला राज
07 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। जांच में पता चला कि ग्राम दयाली नवागांव निवासी संतराम डहरिया और महेश डहरिया ने उन भैंसों को अपना बताकर बलराम यादव और रविंद्र यादव के जरिए ग्राम नवागांव से औरापानी तक हकवा दिया था।
जब पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों का कबूलनामा:
आरोपी महेश डहरिया (उम्र 74 वर्ष) और संतराम डहरिया (उम्र 42 वर्ष) ने बताया कि उन्होंने चोरी की सभी भैंसों को करीब ₹80,000 में गुड्डा उर्फ असलम खान (निवासी ग्राम सेलवार, जिला डिंडोरी) को बेच दिया था।
💰 नगदी बरामद, मुख्य खरीदार की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महेश सतनामी और संतराम सतनामी के कब्जे से भैंस बिक्री की राशि में से ₹30,000 नगद बरामद कर लिए हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले का तीसरा आरोपी गुड्डा उर्फ असलम खान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
निरीक्षक: रघुबीर लाल चंद्र
प्रशिक्षषु उप निरीक्षक: केसो राम
सहायक उप निरीक्षक (सउनि): मनक राम धु्रव, कुंदन राजपूत
प्रधान आरक्षक (प्र.आर.): श्याम डहरिया, बलदेव राजपूत
आरक्षक: नागेश साहू, पवन गंधर्व

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
