October 19, 2026

मुंगेली: शिक्षा का मंदिर रेनबो मेमोरियल स्कूल बना अखाड़ा ,प्रभारी प्राचार्या और डायसिस के बीच छिड़ा ‘युद्ध’

0
1778849057904.png


मुंगेली – mungeli जिले में संचालित होने वाला रेनबो (रेम्बो) मेमोरियल स्कूल इन दिनों वाद प्रतिवाद का अखाड़ा बना हुआ है , जहां वर्चव की लड़ाई इस कदर हावी होने लगी है कि आगामी शिक्षा सत्र को ताक में रख कर

स्कूल के प्रबंधन (डायसिस) और प्रभारी प्राचार्या के बीच निलंबन को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बड़े टकराव का रूप ले चुका है। इस पूरे मामले ने न केवल स्कूल की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यहाँ पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य भी अधर में लटकता नजर आ रहा है।


लाखों के गबन का गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। डायसिस प्रबंधन ने प्रभारी प्राचार्या पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है, जिसे लेकर प्रभारी प्राचार्या और प्रबंधन के बीच सीधा मुकाबला शुरू हो गया है।


अभिभावकों में भारी चिंता
स्कूल के इस आंतरिक कलह का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों (पालकों) में भारी रोष और चिंता व्याप्त है। पालकों का कहना है कि प्रबंधन और प्राचार्या की इस लड़ाई में बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।


मुख्य बिंदु और अनसुलझे सवाल:
शिक्षा पर संकट: सत्र के बीच में इस तरह के विवाद से छात्रों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है।
समाधान की मांग: स्थानीय लोगों और पालकों की मांग है कि निलंबन विवाद का जल्द से जल्द कानूनी या प्रशासनिक समाधान निकाला जाए।


डायसिस की भूमिका: अब सबकी नजरें डायसिस पर टिकी हैं कि वे इस मामले का निराकरण कब और कैसे करते हैं।
बड़ा सवाल: क्या बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाकर चल रही यह ‘जंग’ जल्द थमेगी? मुंगेली का यह पूरा मामला अब प्रशासन के हस्तक्षेप की बाट जोह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed