तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु में आज से Vijay सरकार का आगाज हो गया है।
टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में शपथ ग्रहण की। समारोह के दौरान Rahul Gandhi भी मौजूद रहे। शपथ लेते समय विजय निर्धारित पाठ से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल R. N. Ravi Arlekar ने उन्हें टोका और कहा कि वे वही पढ़ें जो लिखित रूप में दिया गया है।
विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं। फिलहाल सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
दो साल पहले बनी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस सरकार में M. Bhaktavatsalam मुख्यमंत्री रहे थे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
