45 लाख की चांदी सड़क पर गुम, कुरियर बॉय की एक गलती से मचा हड़कंप
बिलासपुर में 45 लाख रुपए कीमत की चांदी रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सराफा कारोबारियों और कुरियर कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामला सदर बाजार स्थित प्रतिमा ज्वेलर्स से जुड़ा हुआ है, जहां रायपुर से भेजी गई चांदी की खेप अधूरी पहुंची।
जानकारी के मुताबिक रायपुर से वीआईपी कुरियर के जरिए करीब 18 किलो चांदी बिलासपुर भेजी गई थी। डिलीवरी के दौरान कुरियर बॉय केवल 10 किलो चांदी वाला पार्सल ही सौंप पाया, जबकि लगभग 8 किलो चांदी से भरा दूसरा पार्सल रास्ते में गायब हो गया। गायब चांदी की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है।
कुरियर बॉय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सत्या सर्विसेस से डॉ. लाडीकर हॉस्पिटल के बीच कहीं पार्सल गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी पार्सल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतिमा ज्वेलर्स के संचालक ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुरियर कंपनी और कारोबारी दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि गायब पार्सल का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि पार्सल वास्तव में रास्ते में गिरा या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
