October 20, 2026

तेज हवा से चर्च के पास पेड़ की बड़ी डाली गिरी, बिजली आपूर्ति ठप, आवागमन प्रभावित

0
IMG_20260508_182832_019.webp



मुंगेली। शहर में बुधवार शाम अचानक चली तेज हवा के कारण चर्च के पास एक बड़े पेड़ की भारी डाली सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गिरती डाली की चपेट में आने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में करीब दो घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के चलते पेड़ की मोटी डाली अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गई। डाली गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है और  स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग और नगर पालिका को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क से पेड़ की डाली नहीं हटाई जा सकी थी। लोगों का कहना है कि समय रहते रास्ता साफ नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

वहीं बिजली के तार टूटने से आसपास के घरों और दुकानों में अंधेरा छा गया है। गर्मी के मौसम में बिजली बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed