रायपुर) महिला यात्री की तबीयत बिगडऩे पर इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में आपात लैंडिंग
कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की एक उड़ान को महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगडऩे के चलते रायपुर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। समय रहते की गई इस कार्रवाई से यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या6E-135 अपने निर्धारित मार्ग पर थी, तभी यात्रा के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं। स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान चालक दल ने तत्काल रायपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।
विमान को दोपहर करीब 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम पहले से अलर्ट थी और लैंडिंग के तुरंत बाद महिला यात्री को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1 बजे पुन: पुणे के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को त्वरित और समन्वित तरीके से संभाला।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
