October 19, 2026

जरहागांव में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

0
IMG-20260430-WA0087.jpg


कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम जरहागांव में रमाकांत जांगड़े के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 05 लीटर क्षमता वाले 02 प्लास्टिक के जेरिकेनो में भरी हुई 10 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद की गई। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध होने के कारण मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक राजेश कुमार पटेल और जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed