October 20, 2026

50 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

0
FB_IMG_1771143261488.jpg


रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए केनाल रोड, सिविल लाईन क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजमाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यवाही का विवरण:


सूचना: 14.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे एक कार में दो व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में हैं।
गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टोयोटा कार (MH 01 BU 9616) को पकड़ा। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी ली गई।
बरामदगी: आरोपियों के पास से 50.94 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त की गई।
कुल मशरूका: जप्त सामान की कुल कीमत लगभग 32,67,000/- रूपये आंकी गई है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:


हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), निवासी: धमतरी।
हिमांशु दामले (31 वर्ष), निवासी: अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर।
कानूनी कार्यवाही:


आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/26, धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इनके ‘फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस’ की जांच कर रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क (End-to-End) को ध्वस्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed