October 19, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अभिनेता नीतिश भारद्वाज की सौजन्य भेंटछत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई आत्मीय चर्चा

0
IMG-20260124-WA0493.jpg

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की आकर्षक कलाकृति एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इन कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और जनजातीय कला की सराहना करते हुए इसे देश की अमूल्य धरोहर बताया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed