ब्रेकिंग:–50 लाख 35 हजार नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश बैटिंग साईट्स में सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराने का करते थे काम
ब्रेकिंग:–50 लाख 35 हजार नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश बैटिंग साईट्स में सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराने का करते थे काम
रायपुर पुलिस
आई.डी. की बिक्री कर कर रहे थे अवैध लाभ अर्जित
दिनांक 09.01.26
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर – अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सिंधु भवन पार्किंग के पास चारपहिया वाहन कार में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 50,35000/- रूपये किया गया है जप्त।
लैपटाप, मोबाईल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक एवं केल्क्यूलेटर भी किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 80,00,000/- रूपये।*
आरोपियों से जप्त बैंक खातों में करोड़ो रूपये को कराया गया है होल्ड़।
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस., 66(सी) आई.टी.एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहकोें की भी जानकारी हुई है प्राप्त जिनके विरूद्ध भी की जायेगी वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी रितेश गोविंदानी एवं विक्रम राजकोरी पूर्व में भी रह चुके है जेल निरूद्ध।
बदलते अपराध के तहत् पुलिस की बदलती रणनीति का परिणाम – आरोपियों की बदलती जीवनशैली और दिनचर्या पर लगातार ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा नजर रखीं जा रहीं थी, आरोपी लगातार बड़े – बड़े खर्चे कर रहे थे हाल ही में आरोपी विक्रम राजकोरी विदेश से यात्रा कर वापस लौटा था जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
दिनांक 08.01.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी एवं सागर पिन्जानी होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 01. Allpanelexch.com 02. Power7777.com 03. Powerexch.com 04. Classicexch99.com के मास्टर आई.डी./आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा (बैटिंग) संचालित करना पाया गया, साथ ही उनके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी था। उक्त संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
चारों आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर पाया गया कि आरोपी रितेश गोविंदानी एवं सागर पिंजानी ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपी मोह. अख्तर एवं विक्रम राजकोरी अन्य ग्राहकों को अलग – अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराकर सभी चारों आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे।
जिस पर आरोपी रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी एवं सागर पिन्जानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 50,35,000/- रूपये, 02 नग लैपटाप, 10 नग मोबाईल फोन एवं हुंडई टक्सन कार क्रमांक सी जी 04 एन क्यू 7745 जुमला कीमती लगभग 80,00,000/- रूपये तथा पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक, केल्क्यूलेटर जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस., 66(सी) आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
आरोपी रितेश गोविंदानी पूर्व में थाना गुढ़ियारी से बलवा, थाना तेलीबांधा से सट्टा के प्रकरण में तथा आरोपी विक्रम राजकोरी थाना बेमेतरा से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर जेल निरूद्ध रह चुके है।
*गिरफ्तार आरोपी
*01. रितेश गोविंदानी पिता प्रहलाद गोविंददानी उम्र 32 वर्ष निवासी ए-602 ओम श्री अपार्टमेंट शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।*
*02. मोह. अख्तर पिता मोह. आरिफ उम्र 32 वर्ष निवासी मौदहापारा गली नंबर 02 थाना मौदहापारा जिला रायपुर।*
*03. विक्रम राजकोरी पिता मोहन राजकोरी उम्र 32 वर्ष निवसी ए-206 वेदा इंटरनेशनल के पीछे सुंदर नगर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।*
*04. सागर पिंजानी पिता अनुप पिंजानी उम्र 30 वर्ष अश्वनी नगर एकता कैम्पस मकान नंबर 17 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।*



The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
