October 19, 2026

बिना अनुमति छात्राओं को पिकनिक ले जाना शिक्षक को पड़ा भारी, बीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

0
बिना अनुमति छात्राओं को पिकनिक ले जाना शिक्षक को पड़ा भारी, बीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

बिना अनुमति छात्राओं को पिकनिक ले जाना शिक्षक को पड़ा भारी, बीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस



मुंगेली | विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरिया ने शासकीय प्राथमिक  शाला डांडगांव के एक सहायक शिक्षक को गंभीर लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला बिना विभागीय अनुमति के विद्यालय की बालिकाओं को पिकनिक पर ले जाने से जुड़ा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संकुल शैक्षिक समन्वयक डांडगांव एवं प्रधान पाठक द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की गई थी कि सहायक शिक्षक राहुल कुमार वर्मा जो कि शा प्रा शाला डांड गांव में पदस्थ हैं। जिनके द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला डांडगांव की छात्राओं को संस्था के अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों की अनुमति के बिना भोरमदेव स्थल पिकनिक पर ले जाया गया।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत मानते हुए संबंधित शिक्षक से दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित दिवस को अवैतनिक (बिना वेतन) मानते हुए, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर उच्च कार्यालय को प्रकरण भेजा जाएगा।

इस मामले की सूचना कलेक्टर मुंगेली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को भी भेजी गई है। शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed