घनश्याम वर्मा को पुनःमिला जिलाध्यक्ष का दायित्व,प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
घनश्याम वर्मा को पुनःमिला जिलाध्यक्ष का दायित्व,प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मुंगेली/लंबे इंतजार और गहन मंथन के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुंगेली जिले से घनश्याम वर्मा को एक बार फिर जिला अध्यक्ष के रूप में प्रतिष्ठित स्थान मिला है। उनके नाम की घोषणा होते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
अपने लगभग आठ माह के कार्यकाल में घनश्याम वर्मा ने न केवल स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाया,बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के सफल कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। उनके कुशल नेतृत्व और सक्रियता को देखते हुए एआईसीसी और पीसीसी ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष का अवसर देकर उन पर विश्वास जताया है।
घोषणा के बाद जिले के राजनीतिक माहौल में उत्साह साफ देखा जा रहा है। लोरमी,डिंडोरी,पथरिया,मुंगेली शहर,मुंगेली ग्रामीण और जरहगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता इसे संगठन के लिए सकारात्मक संदेश और आने वाले समय के लिए ऊर्जा का संचार मान रहे हैं।
नगर में भव्य स्वागत किया गया
जिलाध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति के बाद घनश्याम वर्मा के नगर आगमन के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन,पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
इस मौके पर जिला,शहर और ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत होकर श्री वर्मा ने कहा
“मेरी नियुक्ति आप सभी के सहयोग,समर्पण और आशीर्वाद का परिणाम है। मैं हृदय से सभी का धन्यवाद करता हूँ। आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मैं समर्पित रहूँगा।”
उनकी इस बात ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह भर दिया। माना जा रहा है कि उनकी पुनर्नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को जिले में नई गति और सक्रियता मिलेगी।
इस दौरान पूर्व विधान सभा प्रत्याशी संजीत बैनर्जी कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,जिला महामंत्री संजय यादव,शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदईया,पार्षद सुरज यादव,मकबूल खान,दीपक गुप्ता,अशोक चंद्राकर,वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव,इंद्रजीत कुर्रे,जीतू श्रीवास्तव,असद खोखर,आरिफ खोखर,नौशाद खान,प्रभु मल्लाह,रवि कोशले,देवेंद्र वैष्णव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत,साहिल हुसैन,रौनी गेंदले,अमरजीत राजपूत,अशोक जायसवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव,मायारानी सिंह,मंजू शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे




The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
