October 19, 2026



जमीन बिक्री करने के मामले में लाखों रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

0
IMG-20251122-WA0005.jpg



आरोपी द्वारा दूसरे जमीन को चौहद्दी बताकर कूटरचना कर विक्रय पत्र निष्पादित कर किया धोखाधड़ी*

आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4),338, 336(3),340(2 ) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *आरोपी सुनिल सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06 अनंत बिहार कॉलोनी जांजगीर थाना जांजगीर,*

*मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि आरोपी सुनील सिंह द्वारा प्रार्थी रजत सुल्तानिया निवासी नैला को जांजगीर के कैनाल सिटी आगे वृंदावन कॉलोनी में दूसरे की जमीन को दिखाकर गलत चौहद्दी तैयार कर उसका उपयोग कर रास्ते की जमीन को बिक्री कर दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 21.11.25 को थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1032/25 धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

⏩ धोखाधड़ी करने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जानबूझकर विक्रय पत्र में कूटरचना कर विक्रय पत्र निष्पादित कर 2,50,000/- रुपये प्रार्थी से प्राप्त करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed