October 19, 2026

मुंगेली में समर्पित संस्था द्वारा दूरसंचार उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
IMG-20251123-WA0000.jpg



मुंगेली । सामाजिक संस्था समर्पित द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के सहयोग से दूरसंचार उपभोक्ताओं के हित में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर 2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालय, मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। मुख्य अतिथि के रूप में नवीन शासकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनियों की आड़ में होने वाले फर्जीवाड़े से बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। साथ ही मोबाइल के माध्यम से कैशलेस खरीदारी, डिजिटल सुरक्षा और साइबर हाइजीन की जानकारी भी दी गई। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि TRAI द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के समाधान और जन-जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप का गठन किया गया है, जिसमें समर्पित संस्था को शामिल किया गया है। इसी पहल के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियों की योजनाओं के प्रलोभन और अनियमितताओं से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसीलिए संस्था के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, कंपनियों की वास्तविक योजनाएं, फर्जीवाड़े से बचाव, कैशलेस लेन-देन के फायदे और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर हितेश मिश्रा और नसीम श्रीवास ने बताया कि संस्था दूरसंचार कंपनियों के सहयोग से कंज्यूमर आउटरीच प्रोग्राम आयोजित कर उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान कराती है और उनकी शिकायतें TRAI तक पहुंचाने का प्रयास करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय महाविद्यालय से आर.के. घोष, प्रेमा केरकेट्टा, एस.के. तिग्गा, डेज़ी दिवाकर, नीतू राजपूत, मनोरमा भास्कर, डॉ. डिंपल बंजारा, अविनाश राठौर, डॉ. मधु यामिनी सोनी, डॉ. शशांक शर्मा तथा समर्पित संस्था की टीम—पी.एल. खैरवार, निमेष साहू, विष्णु राव जावलकर, धनंजय गर्ग, अमित यादव, रूपेंद्र यादव, बालमुकुंद पटेल—का योगदान उल्लेखनीय रहा। उक्त जानकारी संस्था समन्वयक पी.एल. खैरवार द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed