भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में मंडल स्तर के मीडिया प्रभारीयों की बैठक संपन्न
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल परिसर में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न हुआ, इस बैठक में कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्य, नेक्स्टजेन 2.0 जीएसटी सुधार और छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार के सुशासन के कार्यों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी सभी मंडल प्रभारियों को दिया गया. इस बैठक में मुख्यवक्ता जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि मीडिया सोशल मीडिया हमारे पार्टी का प्रमुख आधार स्तंभ है सभी पदाधिकारी और जिम्मेदार व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन करें और देश तथा प्रदेश की विकास कार्यों को आम जनता तक लेकर जाएँ, वहीं जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया हमारे कार्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है और तकनीकी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करना चाहिए, साथ ही रामशरण यादव ने कहा कि सोशल मीडिया हम सब के जीवन का अभिनंदन है इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर है यह प्लेटफार्म अपने अच्छे कामों को आम जनमानस को बताने का एक बहुत बड़ा व सशक्त माध्यम है जिसमें सब की सक्रियता अति आवश्यक है तथा आईटी सेल संयोजक अशोक निर्मलकर ने प्रदेश के द्वारा जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उसकी जानकारी दिया. इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से पधारे हुए आए हुए प्रभारीगण जितेंद्र द्विवेदी जरहागांव मंडल,महेंद्र गबेल सेतगंगा मंडल, गुलाब सिंह राजपूत मुंगेली ग्रामीण मंडल, शशांक तिवारी मुंगेली नगर मंडल, धनेश्वर चंद्राकर गोंडखाम्ही मंडल महावीर सिंह महामंत्री भाजपा नगर मुंगेली मंडल,मन्नूलाल श्रीवास्तव भाजपा नगर महामंत्री मुंगेली नगर मंडल,संजय कुमार चंद्राकर गोंडखाम्ही मंडल, देव प्रसाद यादव डिंडोरी मंडल,संजय साहू गोडखाम्ही मंडल, रघुवीर साहू डिंडोरी मंडल एवं कलेश्वर कश्यप देवरहट मंडल से शामिल हुए अंत में बैठक के समापन में धन्यवाद ज्ञापन अशोक निर्मलकर ने दिया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
