October 20, 2026

पुराना बस स्टैंड में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20251014-WA0002.jpg

बिलासपुर । शहर के पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

घटना का विवरण :

आज दिनांक को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास दो व्यक्तियों के बीच विवाद और मारपीट का दृश्य सामने आया। वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दिया। वीडियो वायरल होते ही तारबाहर पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित स्थान पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

आरोपी का विवरण :

नाम: तिहारू जगत
पिता: घनश्याम जगत
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: ग्राम खरगना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

पुलिस की सख़्त कार्रवाई :

तारबाहर थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, मारपीट या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed