October 20, 2026

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसाकर साझा करता था गुप्त जानकारी

0
8431110202507374410.webp

नई दिल्ली : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगत सिंह, निवासी गोविंदगढ़, अलवर के रूप में हुई है। उस पर शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मंगत सिंह पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही खुफिया एजेंसियों की निगरानी थी। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील अलवर क्षेत्र में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर जांच शुरू की गई थी।

हनीट्रैप में फंसाकर करवा रहा था जासूसी

जांच में खुलासा हुआ है कि मंगत सिंह को एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर ईशा शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से हनीट्रैप में फंसा लिया था। पैसे और उपहारों के लालच में उसने आईएसआई को देश से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजनी शुरू कर दी थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो वर्षों से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था।

सोशल मीडिया से साझा करता था सैन्य जानकारी

आरोपी मंगत सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अलवर छावनी क्षेत्र सहित देश के अन्य सामरिक स्थलों की तस्वीरें और जानकारियां साझा करता था। उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में कई संदिग्ध चैट्स और दस्तावेज मिलने की पुष्टि हुई है।

10 अक्टूबर को दर्ज हुआ मुकदमा

केंद्रीय पूछताछ केंद्र, जयपुर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद 10 अक्टूबर 2025 को स्पेशल पुलिस स्टेशन, जयपुर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने बताया कि मामला अभी जांचाधीन है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तानी महिला एजेंट से संपर्क में था और पैसे के बदले गोपनीय सूचनाएं साझा करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed