मधुशाला के बाहर लगाई पाठशाला, युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
पथरिया –
शुक्रवार के दिन युवा कांग्रेस पथरिया द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। शासकीय शराब दुकान के सामने पाठशाला का आयोजन करते हुये पेन,पुस्तक और कॉपी का निःशुल्क वितरण किया।
विगत दिनों पथरिया ब्लॉक के ग्राम बावली स्थित शासकीय विद्यालय मे 10 पेटी शराब और 30 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। मध्य प्रदेश से लाई गई शराब आबकारी विभाग द्वारा जप्त करने के बाद से यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। विद्यालय के भीतर शराब बरामद होने पर युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी की गई। जिसके तहत नगर के शासकीय शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करते हुए निः शुल्क पेन, पुस्तक और कॉपी का वितरण किया गया।
युवा कांग्रेस पथरिया के अध्यक्ष एवं आयोजक प्रमुख राहुल राजपूत ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अवैध शराब बिक्री एवं नकली शराब के कारोबार को संरक्षण देने का काम करते आ रही है। प्रदेश में हजारों स्कूल बंद करने के बाद इन्होंने नई शराब दुकान खुलवाए। इसके बाद भी इनका मन नहीं भरा तो अब विद्यालय में शराब रखवा कर उसे मदिरालय बनाने का काम किया जा है। इसके विरोध स्वरुप शराब दुकान के सामने पाठ्य सामग्रियों का वितरण युवा कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदइया ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार के दौरान यही भाजपाई नेता शराब बंदी की बाते किया करते थे, जो अब खुद सरकार मे आने के बाद अपने संरक्षण मे विद्यालयों मे शराब बेचवाने का काम कर रहे है।
एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, विधानसभा उपाध्यक्ष साहिल हुसैन, अशोक जायसवाल, पूर्व सरपंच सूरज निर्मलकर, कमलेश साहू, विक्की वर्मा ने संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा कार्यक्रम का संचालन नगर के युवा पार्षद दीपक साहू द्वारा किया गया । प्रदर्शन उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपते हुये मामले मे उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव असद खोखर , पिलेश्वर वर्मा, छोटु खान , निक्कू यादव,अभिषेक यादव, रौनी गेंदले, खेमू साहू,अश्वनी ठाकुर, मुकेश मिरि,मानस राजपूत, चमन साहू, कुशल निर्मलकर , आकाश दिव्य, चमन वर्मा, रोशन वर्मा,तानिश कुर्रे, अंकित वर्मा, विनायक मानिकपुरी, सौरभ शुक्ला, पप्पू समेत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
