October 19, 2026

मुंगेली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता: भाजपा सरकार पर गौवंश तस्करी और सड़क हादसों में मौत के आरोप

0
IMG_20251002_084308_020.jpg

मुंगेली । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज मुंगेली में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पौने दो साल में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही गोठान और गोबर खरीदी योजनाओं को बंद कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में चारे-पानी की कमी और खुले में घूमने के कारण बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई। विभिन्न समाचार माध्यमों के अनुसार, पौने दो वर्षों में 850 से अधिक गाय सड़क हादसों में, लगभग 1200 भूख और चारे-पानी की कमी के कारण और 200 से अधिक जहरीले पदार्थ खाने से मारी गई। उन्होंने कहा कि गोठान बंद होने के कारण आवारा गोवंश जब समस्या बनकर सामने आया तो सरकार ने अघोषित रूप से गोवंश तस्करी को बढ़ावा दिया। कांग्रेस सरकार के समय 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का व्यवस्थापन 10,800 गोठानों में होता था। आज गायों की संख्या राज्य में पिछले दो साल में 40% तक घट गई है। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की कि गायब लगभग 5 लाख गोवंश के विषय में स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने सभी 10,800 गोठानों को पुनः चालू करने और गोठानों में चारा-पानी की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के साथ थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, श्याम जायसवाल, स्वतंत्र मिश्रा,दिलीप बंजारा संजय यादव, लोकराम साहू, उर्मिला यादव, दीपक गुप्ता, अरविंद वैष्णव, जित्तु श्रीवास्तव, दिलीप कौशिक, इंद्रजीत कुर्रे, जलेश यादव, टीपू खान, राजेन्द्र यादव, बलराम यादव, नीरज यादव, मीथलेश चंद्राकर, विष्णु खाण्डे, भूपेन्द्र साहू, अनिता विश्वकर्मा, आशुतोष पाण्डेय, शौकत अली, रसीद खान, शिवधृतलहरे सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed