October 19, 2026

तखतपुर: अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत, एमबीबीएस डॉक्टर पर गंभीर आरोप

0
IMG-20250930-WA1192.jpg



तखतपुर/बेलपान। तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सब-सेंटर बेलपान में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा किए गए अवैध गर्भपात (डीएनसी) के दौरान 35 वर्षीय ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर ने केवल पैसों के लालच में यह सर्जरी की, जबकि उन्हें स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन या इलाज करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है।


💢 लापरवाही ने ली जान

सूत्रों के अनुसार, बेलपान सब-सेंटर में पदस्थ डॉ. गंगा राम बरेठ ने सोनबंधा गांव की महिला का अवैध गर्भपात किया। सर्जरी इतनी लापरवाही से की गई कि महिला की आंत (अटड़ी) फट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


⚠️ मौत के बाद लीपापोती

महिला की मौत के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। परिजनों को पैसे और धमकियों के जरिए चुप कराने की साजिश रची गई। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर ने पहले भी बेलपान में सैकड़ों अवैध गर्भपात कराए हैं।


🏥 प्रशासन का कड़ा रुख

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है।

  • बीएमओ उमेश साहू ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि डॉक्टर बरेठ पर कड़ी कार्रवाई होगी।
  • एसडीएम तखतपुर नितिन तिवारी ने कहा कि सीएमएचओ से रिपोर्ट लेकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
  • वहीं, थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे ने कहा कि अभी तक लिखित सूचना नहीं मिली है, लेकिन यदि मामला सामने आता है तो जांच कर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

❓ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा और डॉक्टरों की गैर-ज़िम्मेदाराना कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गरीब और अशिक्षित ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठाकर इस तरह अवैध ऑपरेशन करना स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता और निगरानी पर गहरे सवालिया निशान छोड़ गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed