प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 97,500 से अधिक स्वदेशी बीएसएनएल 4G टावरों का लोकार्पण, डिजिटल कनेक्टिविटी में नया युग शुरू
नई दिल्ली । केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 से अधिक बीएसएनएल टावरों का शुभारंभ करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से पूरे देश में 100 प्रतिशत 4G कवरेज सुनिश्चित होगा, जिससे प्रत्येक नागरिक को मजबूत और सुरक्षित डिजिटल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री झारखंड के ऑडिशा बॉर्डर से लगभग 60,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दूरसंचार, रेलवे, स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा—
“भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी जी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए बीएसएनएल को एक नई ताकत देने जा रहे हैं। यह कदम भारत को दूरसंचार क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की दिशा में अग्रसर करेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण के तहत—
97,500+ बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन
100% स्वदेशी 4G स्टैक का शुभारंभ
29,000–30,000 नये मोबाइल टॉवर प्रोजेक्ट में जोड़े जाएंगे
पीएम मोदी ने इसे ‘भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा’ बताते हुए कहा कि 92,000 से अधिक साइटों पर 22 मिलियन उपभोक्ताओं के साथ यह परियोजना भारत के डिजिटल भविष्य को नई ऊंचाई देगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
