October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की तत्परता : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई नाबालिग बालिका

0
IMG-20250926-WA0409.jpg

मुंगेली । मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुई एक नाबालिग बालिका को केवल 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला।

घटना विवरण :
दिनांक 24 सितंबर 2025 को थाना पथरिया में एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई :
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनती कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना पथरिया प्रभारी प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सभी थानों और चौकियों में रेडियो संदेश और फोटो प्रसारित किए गए।

पुलिस टीम ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया।

केवल 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को नूतन चौक, सरकंडा (जिला बिलासपुर) से सकुशल बरामद किया गया।

बालिका से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने घर बिना बताए बुआ के घर बिलासपुर जा रही थी और रास्ता भटक गई थी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

परिजनों की खुशी :
नाबालिग बालिका को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सफलता में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी :
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, आरक्षक राजीव पटेल, विनोद बंजारे, महिला आरक्षक सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

इस सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ पुलिस और समाज के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed