आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : मुंगेली के कोदवाबानी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी पर प्रकरण दर्ज
मुंगेली । जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मुंगेली कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की टीम ने छापामार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है।
कार्रवाई का विवरण :
दिनांक 24 सितम्बर 2025, बुधवार को आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जयसिंह मरकाम एवं उनकी टीम ने ग्राम कोदवाबानी में दबिश दी। इस दौरान 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
आरोपी की पहचान :
आरोपी लोकेश्वर निर्मलकर, पिता सुखीराम निर्मलकर, निवासी ग्राम कोदवाबानी, थाना ललपुर, जिला मुंगेली (छ.ग.) को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
प्रशासन का सख्त रुख :
अवैध शराब के खिलाफ जिले में यह कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि प्रशासन अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
