“ऑपरेशन मजनु” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, कन्या शाला के पास मंडराते युवक पर कसा शिकंजा
मुंगेली । पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मजनु” अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों के आसपास असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं उनकी टीम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली के प्राचार्य की शिकायत प्राप्त हुई कि विद्यालय गेट के पास कुछ युवक मंडराते रहते हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 19 सितंबर 2025 को दोपहर 1:50 बजे कन्या शाला गेट के पास मंडराते युवक चेतन भास्कर पिता तरुण भास्कर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मानपुर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए इस्तगासा क्रमांक 108/565/2025 धारा 170, 126 (बी), 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने वाले मनचले युवकों के खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
