October 19, 2026

कलेक्टर ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को प्रदान किया अनुकंपा नियुक्ति पत्र

0
IMG-20250924-WA09951.jpg

मुंगेली ।  कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को जिला कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत नियुक्त पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र सुकली के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गिरिराज सिंह राजपूत का शासकीय सेवा के दौरान 27 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था, जिसके उपरांत उनकी श्रीमती अमिता राजपूत को जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह वाहन चालक कौशल प्रसाद साहू का निधन होने पर उनके पुत्र  शुभम साहू को आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed