श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ने भवानी सिंह को जिला अध्यक्ष मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी
मुंगेली। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने मुंगेली जिले में नया दायित्व सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से भवानी सिंह को मुंगेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पत्र 20 सितम्बर 2025 से प्रभावी होगा और 20 सितम्बर 2026 तक (1 वर्ष) मान्य रहेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि भवानी सिंह अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की गरिमा, अनुशासन और नीतियों का पालन करते हुए संगठन के हित में अपनी पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि भवानी सिंह संगठन को नई दिशा देंगे और युवा वर्ग को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, राजनैतिक अथवा अनुशासनहीनता संगठन को बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसी स्थिति में तत्काल पदमुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
अंत में, करणी सेना के पदाधिकारियों ने भवानी सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
